16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: एनईबी में हुई फायरिंग की घटना के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Play video

VIDEO: एनईबी में हुई फायरिंग की घटना के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

नौगांवा थाना पुलिस ने पिछले दिनों अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में सनसनी वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बताया कि गत दिनों अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ और फायरिंग की सनसनी घटना सामने आई थी।

Google source verification

नौगांवा थाना पुलिस ने पिछले दिनों अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में सनसनी वारदात को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा। थानाधिकारी अजीत सिंह बडसरा ने बताया कि गत दिनों अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में बदमाशों द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ और फायरिंग की सनसनी घटना सामने आई थी। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार घटना को लेकर थाना स्तर पर स्पेशल टीम का गठन किया गया।

वीडियो के आधार पर तीन बदमाशों की पहचान की गई। दोनों आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है, इसके अलावा घटना में प्रयुक्त एक बाइक और एक चोरी की बाइक बरामद की। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि शराब के नशे में आरोपी बाइक चोरी का कार्य करते हैं। घटना वाले दिन बाइक चोरी करने के लिए आए थे और शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की और मौके पर लोगों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग कर दहशत बनाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गए।

इसमें तीसरा आरोपी नाबालिग है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों आरोपियों में शमशेर उर्फ बच्ची पुत्र महेंद्र के खिलाफ 17 मुकदमे तथा अमीरी सिंह उर्फ अमीरी पुत्र जगमोहनसिंह के खिलाफ 11 मुकदमे राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों में भी बाइक चोरी व अन्य गंभीर मामले के दर्ज है। पुलिस इस मामले में आरोपियों से हर एंगल से जांच कर रही है और भी खुलासा होने की संभावना है ।

यह भी पढ़ें:
औद्योगिक नगरी बन रहा अलवर, हर साल दे रहा है 12 हजार करोड़ का रेवेन्यू