5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोहन भागवत पहुंचे अलवर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर पहुंचे हैं।

Google source verification

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन से अलवर पहुंचे हैं। अलवर जंक्शन पर पहुंचते ही उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में कई जगहों पर उनके स्वागत में सजावट की गई है। वे 17 सितंबर तक अलवर जिले में ही रहेंगे। यहां भागवत 15 सितम्बर को होने वाले स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम रविवार को सुबह 6.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। पांच दिवसीय कार्यक्रम दौरान भागवत यहां प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 

इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत 17 सितंबर तक अलवर जिले में रहेंगे। भागवत आज अलवर स्टेशन से संघ कार्यालय केशव कृपा पहुंचे हैं। 14 से 17 सितम्बर तक भागवत संघ कार्यालय पर प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और प्रचारकों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। भागवत स्कीम नंबर 4 स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल और नर्सिंग कॉलेज के पास लगने वाली शाखा में भी भाग लेंगे।

15 सितंबर को स्वयंसेवकों के एकत्रीकरण कार्यक्रम के बाद भागवत भूरा सिद्ध स्थित मातृ वन पहुंचेंगे। वहां पांच पौधे लगाएंगे। इसके बाद वापस संघ कार्यालय लौटेंगे। भागवत 17 सितंबर को सुबह पावटा जाएंगे। वहां भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे वापस अलवर लौटेंगे और शाम को शताब्दी ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।