3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में चले लाठी-डंडे, कई घायल  

अलवर के अकबरपुर गांव में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक मां-बेटे पर लाठियों से हमला कर दिया गया। घटना सोमवार सुबह की है।

Google source verification

अलवर के अकबरपुर गांव में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक मां-बेटे पर लाठियों से हमला कर दिया गया। घटना सोमवार सुबह की है। बताया जा रहा है कि नाली की सफाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष आपस में मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। महिला प्रकाश देवी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर नाली की सफाई कर रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने आकर घर के बाहर खड़ी कार हटाने के लिए कहा। विवाद बढ़ने पर युवती अपने परिजनों को लेकर आई और लाठियों से हमला कर दिया। अकबरपुर थाना पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। हमले में मां और बेटा बेटे नवीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।