
नारायणपुर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। थानाधिकारी शिंभू दयाल मीणा व पुलिसकर्मियों ने छात्राओं एवं स्वयं सेविकाओं को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर छात्राओं सहित अन्य लोगों को जागरूक कर हेलमेट लगाकर बाइक चलाने तथा फोर व्हीलर चालकों को सीट बेल्ट लगाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान छात्राओं सहित सभी ने यातायात नियमों की पालना करने की शपथ ली।
यह भी पढ़ें:
सरिस्का की जमीन पर बने 76 अवैध होटलों पर कार्रवाई की तैयारी