3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: अचानक आया टाइगर सामने और थम सी गई सांसे, देखें सरिस्का का ये वीडियो 

दिल्ली, गुरुग्राम व मुंबई से बाघ देखने और जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए सरिस्का पहुंचे पर्यटकों की उस समय सांसें थम सी गई, जब एक युवा बाघ

Google source verification

Alwar Sariska News: सरिस्का अभयारण्य टाइगर रिजर्व में इन दिनों पर्यटकों को बाघों की साइटिंग हो रही है। कई पल पर्यटकों को खासे रोमांचकारी करने वाले रहते हैं। सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों के कुनबे के बढ़ने के साथ अब पर्यटकों को बाघों के दर्शन आसानी से हो रहे हैं। सफारी के दौरान बाघ एसटी-21 बाघिन, एसटी-9 और एसटी-7 सरिस्का की सदर रेंज में नजदीकी से दिखाई देने पर पर्यटक काफी खुश नजर आए।

दिल्ली, गुरुग्राम व मुंबई से बाघ देखने और जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए सरिस्का पहुंचे पर्यटकों की उस समय सांसें थम सी गई, जब एक युवा बाघ घुर्राते हुए उनकी जिप्सी के आगे से निकला। बाघ के जंगल में जाने के बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली। पर्यटकों के एक दल को सरिस्का में सदर गेट के पास सरिस्का का युवराज बाघ एसटी -21 नजर आया। बाघ झाड़ियां से घुर्राते हुए अचानक पर्यटकों की गाड़ी के आगे से निकला।

बाघ को देखकर चारों तरफ सन्नाटा छा गया और पर्यटक सहम गए। बाघ पर्यटकों की गाड़ी से आगे से गुजरा और जंगल में दूसरी तरफ चला गया। इसके बाद पर्यटकों ने राहत की सांस ली। जंगल सफारी करने के दौरान पर्यटकों ने इन पलों को अपने कमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बाघिन एसटी-14 के शावकों का किया नामकरण

त्योहार को देखते हुए तीन दिन तक ऑनलाइन बुकिंग भी फूल रही। रविवार के चलते भी पर्यटकों की संया में बढ़ोतरी देखने को मिली। बाघिन एसटी-14 के शावकों का नामकरण भी कर दिया है। जिसमें एक शावक का नाम एसटी-2401 और दूसरे का एसटी- 2402 नाम रखा है। बाघों की संया में इजाफा होने के साथ पर्यटकों की संया निरंतर बढ़ रही है। सरिस्का अब बाघों से आबाद हो गया है।