3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

Video: जवान का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

भारतीय तटरक्षक सेना में तैनात मूंडिया निवासी अशोक सिंह को ड्यूटी पर हार्ट अटैक आ गया, जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन निधन हो गया। इस सूचना से उनके रिश्तेदार, परिवारजनों में कोहराम मच गया। भारतीय तटरक्षक सेना तमिलनाडु में तैनात अशोक सिंह का परिवार गोवा में रहता था और उनके माता-पिता […]

Google source verification

भारतीय तटरक्षक सेना में तैनात मूंडिया निवासी अशोक सिंह को ड्यूटी पर हार्ट अटैक आ गया, जहां उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन निधन हो गया। इस सूचना से उनके रिश्तेदार, परिवारजनों में कोहराम मच गया। भारतीय तटरक्षक सेना तमिलनाडु में तैनात अशोक सिंह का परिवार गोवा में रहता था और उनके माता-पिता मालाखेड़ा उपखंड के गांव मूंडिया में निवास करते हैं। अशोक सिंह के बड़े भाई भी नेवी में कोस्ट गार्ड में है।

Video: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, एक पक्ष के तीन जने घायल

मन्नूसिंह ने बताया कि जांबाज युवा जल सेना में रहकर देश की सीमा पर सेवा करता रहा। परिवार पर यह वज्रपात हुआ है, जहां घर परिवार को छोड़कर वह हजारों कोस दूर था। गुरुवार को पोस्टमार्टम हुआ। जहां सैनिक के शव को शुक्रवार बाय प्लेन से भारतीय तटरक्षक यूनिट की ओर से दिल्ली लाया गया। उसके बाद पैतृक गांव मालाखेड़ा के समीप मूंडिया सड़क से लेकर पहुंचे। अशोक सिंह के पुत्र देव व पुत्री ईया कुमारी है। सरपंच कुशमा ने बताया उनके अकस्मात चले जाने से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके एक लड़का और एक लड़की है। भारतीय तटरक्षक यूनिट के अफसर ने पुष्प चक्र अर्पित किया।