
अलवर वरिष्ठ बुजुर्ग पत्रकार के साथ कवरेज के दौरान पुलिसकर्मी वीरेंद्र के अभद्र व्यवहार को लेकर समस्त पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त हो गया। जयपुर रेंज के पुलिस आईजी एस सेगाथीर को वीडियो क्लिप के साथ वस्तु स्थिति से अवगत कराया वहीं शुक्रवार को एडिशनल एसपी डॉक्टर तेजपाल सिंह व प्रियंका से मिलकर ज्ञापन दिया गया। जहां पत्रकार जगत के जुड़े समस्त पत्रकार ने पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
इस पर वरिष्ठ पत्रकार के द्वारा दी गई लिखित परियोजना के आधार पर पुलिसकर्मी वीरेंद्र को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ डीएसपी स्तर के अधिकारी को जांच दे दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर तेजपाल सिंह ने बताया पुलिस प्रेस ही संयुक्त रूप से सकारात्मक सोच कार्य करती है। इसलिए प्रेस से जुड़े हुए लोगों का जानकारी के बाद भी अपमान करना न्याय संगत नहीं है पूरे प्रकरण की जांच कर दोषी को किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जायेगा।