17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: फैक्ट्री प्रबंधक से लूट के तीन आरोपियों को पकड़ा, लूट के 35 हजार और बाइक बरामद

फैक्ट्री प्रबंधक से 2.25 लाख की लूट के आरोपियों को भिवाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

Google source verification

फैक्ट्री प्रबंधक से 2.25 लाख की लूट के आरोपियों को भिवाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 हजार रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपी सोहिल पुत्र वकील खान निवासी पहाड़ी भरतपुर हाल किराएदार पंडित कॉलोनी रामपुरा, चंदन गुप्ता उर्फ रोकी पुत्र केशव गुप्ता निवासी बाहरा नेपाल हाल किराएदार मनोज कॉलोनी नयागांव और सूरज पुत्र गुरदीप निवासी मुंडाना मेव को बापर्दा गिरफ्तार किया है।

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि 9 जनवरी को आरोपियों ने गोल्ड प्लास्ट फैक्ट्री रामपुरा के प्रबंधक राकेश कुमार को लूट लिया था। प्रबंधक रीको चौक बैंक से सवा दो लाख की नकदी निकालकर बाइक से वापस लौट रहा था तभी रास्ते में आरोपियों ने बाइक गिरा के प्रबंधक से राशि लूटी और बाइक से फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपियों को पकडऩे के लिए टीम गठित की गई।

एसपी अतुल साहू और डीएसपी कैलाश चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाधिकाारी देवेंद्र प्रसाद की टीम ने तकनीकि और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। लूट की वारदात के दौरान एक आरोपी के बाएं पैर की चप्पल के आधार पर भी शिनाख्त कराई। सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से 35 हजार की नगदी और वारदात में उपयोग ली गई बाइक को बरामद किया गया है।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: तेज रफ्तार ट्रक डंपर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर