रामगढ़ विधानसभा सीट पर आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के तहत मतदान दलों का प्रशिक्षण कार्य जारी है। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि मतदान सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
इसके अलावा 4 नवम्बर से होम वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव 2024 में होम वोटिंग के लिए 222 मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से प्रथम चरण के तहत सोमवार को 132 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग घर पर ही किया।
रामगढ़ के साथ-साथ राजस्थान समेत अन्य राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग इन उपचुनावों को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है, जिसमें मतदाताओं को सुविधाएं देना और चुनाव कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना शामिल है।
यह भी पढ़ें
VIDEO: दृष्टि व बहु दिव्यांगता वाले बालक-बालिकाओं का रोशन होगा भविष्य