11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: रैफल्स यूनिवर्सिटी के छात्र की हत्या के मामले में दो आरोपियों गिरफ्तार 

नीमराना पुलिस ने रैफल्स यूनिवर्सिटी के छात्र नितेश महलावत की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया।

Google source verification

नीमराना पुलिस ने रैफल्स यूनिवर्सिटी के छात्र नितेश महलावत की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया। 18 नवंबर को हुई इस वारदात में साथी छात्रों ने आपसी रंजिश के चलते नितेश की हत्या की थी।   पुलिस ने एक आरोपी को हरिद्वार से और दूसरे को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि 2 महीने पहले नितेश के साथ कॉलेज पार्किंग में झगड़ा हुआ था, जिसके कारण हत्या को अंजाम दिया गया। वारदात के दौरान पेचकस से हमला किया गया, जिससे नितेश की मौत हो गई। गिरफ्तार आरोपी अंकित यादव (21) शाहजहांपुर और सचिन सेन हरिद्वार के निवासी हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पेचकस जब्त कर लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।