14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव आए अलवर,  ‘नगर वन’ का किया लोकार्पण  

अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को नगर वन का लोकार्पण किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ कार्यक्रम में राज्य वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे।

Google source verification

अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने मंगलवार को नगर वन का लोकार्पण किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ कार्यक्रम में राज्य वन मंत्री संजय शर्मा भी मौजूद रहे। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जिले भर में पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिले में वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और लोगों को आकर्षित करने के लिए कटी घाटी में वन नगर का निर्माण किया है। साथ ही यहां कई नए आकर्षण केंद्र बनाए हैं। कटी घाटी में दो पहाड़ियों पर नगर वन और ऑक्सीजन वन विकसित की है, जिसमें शहर को देखने के लिए एक वॉच टावर और छतरी है। इसके साथ ही नगर वन के पास खूबसूरत बर्ड हाउस का निर्माण भी किया गया है। इससे पहले मंत्री यादव केडलगंज में व्यापारिक संघ के अभिनन्दन समारोह में शामिल हुए। शाम को मिनी सचिवालय में सरिस्का टाइगर रिजर्व के संबंध में अधिकारियों की बैठक लेंगे।