24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया टाइगर मैराथन दौड़ रूट का निरीक्षण
Play video

VIDEO: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया टाइगर मैराथन दौड़ रूट का निरीक्षण

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत 9 फरवरी को अलवर शहर में टाइगर मैराथन दौड़ की शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज टाइगर मैराथन दौड के शुरू वाले प्वाइंट प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर रूट का निरीक्षण किया।
Google source verification

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत 9 फरवरी को अलवर शहर में टाइगर मैराथन दौड़ की शुरुआत होगी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज टाइगर मैराथन दौड के शुरू वाले प्वाइंट प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर रूट का निरीक्षण किया। इसमें अलवर जिले सहित देश के विभिन्न राज्यों से भी धावक हिस्सा लेंगे। मैराथन प्रताप ऑडिटोरियम से शुरू होगी और अहिंसा सर्किल, परशुराम सर्किल होते हुए दोबारा प्रताप ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न होगी। टाइगर मैराथन में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरू होगी।

यहां से भवानी तोप से लेमन ट्री होटल से यू टर्न लेकर वापस भवानी तोप चौराहे से मिनी सचिवालय के सामने से निकलते हुए कटी-घाटी से अहिंसा सर्किल पहुंचेगी और वहां से यह दौड़ अलवर जयपुर मार्ग पर सिल्वर ऑक स्कूल के सामने से और चोर डूंगरी के पास से गुजरते हुए परशुराम सर्किल पहुंचेगी। जहां से यू टर्न लेकर यह दौड़ वापस अहिंसा सर्किल और कटी- घाटी से स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी।