अलवर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान जारी है। शाम 6 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आ सकते हैं। कुल 1644 वोटर हैं, जिनमें से सुबह 11 बजे तक 190 ने वोट डाल दिए। अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार और उपाध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में हैं। कोर्ट परिसर में प्रत्याशी और उनके समर्थक वोट मांगते नजर आ रहे हैं।