3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

वीडियो…. महिलाओं ने तिलकुट चौथ का रखा उपवास, माता की पूजा कर सामूहिक कहानी सुनी

पिनान. संकट हरण व मनवांछित फल प्राप्ति के लिए तिलकुट चौथ पर गणेश पूजन को लेकर क्षेत्र में महिलाओं ने शुक्रवार को सकट चौथ माता का व्रत रखा। माताओं ने संतान की लंबी आयु, सुखी व निरोगी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा। दोपहर बाद मंदिरों में शिव परिवार सहित संकट हरण गणेशजी का पूजन […]

Google source verification

पिनान. संकट हरण व मनवांछित फल प्राप्ति के लिए तिलकुट चौथ पर गणेश पूजन को लेकर क्षेत्र में महिलाओं ने शुक्रवार को सकट चौथ माता का व्रत रखा। माताओं ने संतान की लंबी आयु, सुखी व निरोगी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा। दोपहर बाद मंदिरों में शिव परिवार सहित संकट हरण गणेशजी का पूजन कर सुहाग रक्षा की मन्नत मांगी। सामूहिक रूप से सकट चौथ माता की कहानी सुनकर घर परिवार में सुख शांति, समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने बताया कि तिलकुट चौथ पर निर्जला व्रत का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। इस दिन महिलाएं तिल के लड्डू बनाकर पूजा अर्चना करती है तथा चांद को अर्घ्य देकर उपवास खोलती है।

………….

चौथ माता का पूजन किया

राजगढ़. कस्बे सहित टहला तथा आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को संकट चौथ माता मंदिरों में महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। संकट हरण गणेशजी व चौथ माता का पूजन किया। संकष्टी चतुर्थी और तिलकुटा चौथ का निर्जल उपवास रखा। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास खोला। 14 सुहागिन महिलाओं को भोजन कराकर उन्हें सुहाग की वस्तुएं भेंट की। बडी संख्या में महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर चौथ माता की कहानी सुनी। पति की दीर्घायु एवं परिवार में सुख शांति की कामना की।

………….

भजन गाती हुई मंदिर पहुंची

सकट. कस्बे के प्राचीन चौथ माता मंदिर में माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाओं ने तिल कुटा चौथ व्रत पर माता की पूजा की। समूह बनाकर भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। माता की कहानी सुनी। सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। देर रात चांद दिखने पर व्रत पूरा किया। घर-घर में पकवान बनाए गए। महिला श्रद्धालुओं ने माता रानी को पोशाक व सिंगार सामग्री चढ़ाई। मन्नत पूर्ण होने पर व्रत का उद्यापन किया।