24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: नशा मुक्ति जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन, नशा नहीं करने की शपथ दिलाई 
Play video

VIDEO: नशा मुक्ति जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन, नशा नहीं करने की शपथ दिलाई 

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों व भारत विकास परिषद् राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Google source verification

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों व भारत विकास परिषद् राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पदमा गोयल, अध्यक्ष भारत विकास ने कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को नशे की लत से दूर रहने व नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक व सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराया।

मुख्य वक्ता आशीष सैनी, चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दुब्बी ने स्वयंसेवकों को नशे से होने वाली अनेक बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की हिदायत दी। लोकेश रावत, सचिव भारत विकास परिषद व प्रिती शर्मा नगरपालिका पार्षद ने भी स्वयंसेवकों को अपने जीवन के अनुभवों के आधार पर नशे से दूर रहने की सलाह दी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. के.एल. मीना ने कहा कि नशा नाश की जड़ है न तो स्वयं करें और न ही दूसरों को करने दें साथ ही उन्होंने न नशा न करने की शपथ दिलाई।

स्वयंसेविका काजल शर्मा व लवी गुप्ता ने नशे पर आधारित अपनी कविता के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से रूबरू करवाया। कार्यक्रम का मंच संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यकम अधिकारी आयुषी गुप्ता ने किया तथा डॉ. अशोक मीना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकम में कार्यक्रम अधिकारी प्रो. कपिल देव कुण्डारा, प्रो. संजय बमणावत, जितेन्द्र यादव, डॉ. पी.सी. मीना, डॉ. देशराज वर्मा, डॉ. रजनी मीना डॉ. मनीषा मीना आदि संकाय सदस्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:
दिल्ली-अलवर रेल परियोजना मंजूर: घट जाएगी दिल्ली की दूरी… यहां से गुजरेगी नई रेल लाइन