24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: युवक का अपहरण कर लूटपाट की, दो घंटे तक शहर में घुमाया
Play video

VIDEO: युवक का अपहरण कर लूटपाट की, दो घंटे तक शहर में घुमाया

अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर कुछ लोगों ने लूटपाट की। युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। घायल सोनू शर्मा ने बताया कि वह पशुओं का प्राइवेट डॉक्टर है और वह अलवर जेल में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आया था।
Google source verification

अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर कुछ लोगों ने लूटपाट की। युवकों ने उसके साथ मारपीट भी की। घायल सोनू शर्मा ने बताया कि वह पशुओं का प्राइवेट डॉक्टर है और वह अलवर जेल में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए आया था। वापस बहरोड़ जाते समय उसके राणू नाम के परिचित ने उसे रोक लिया।

उसके साथ चार-पांच युवक भी थे। सोनू ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उससे पैसे लेनदेन की मांग की। पैसे नहीं दिए तो उसके मोबाइल का लॉक खोलने की बात कही। उसके बाद सोनू ने खुद अपना मोबाइल गुस्से में आकर तोड़ दिया। इसी बात पर नाराज होकर उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की। उसके सिर पर पहले कट्टे से वार किया और उसकी गाड़ी में पटक कर 2 घंटे अलवर शहर में घूमते रहे और मारपीट करते रहे।

उसके साथ गौरव कुमार था जिसके साथ भी युवकों ने हाथापाई की और उसका मोबाइल छीन कर उसे भगा दिया। डर के मारे गौरव कुमार वहां से भाग गया। घटना को अंजाम देने के बाद युवकों ने उसे जेल चौराहे के पास पटक कर उसकी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस चालक बलवीर गुर्जर और ईएमटी दुर्गेश सिंह गुर्जर मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:
दिल्ली-अलवर रेल परियोजना मंजूर: घट जाएगी दिल्ली की दूरी… यहां से गुजरेगी नई रेल लाइन