19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
विधुत की 11 हजार केवी लाइन पर कार्य करते समय, ठेकाकर्मी की झुलसकर हुइ मौत
Play video

विधुत की 11 हजार केवी लाइन पर कार्य करते समय, ठेकाकर्मी की झुलसकर हुइ मौत

राजगढ़ (अलवर) कोठीनारायणपुर-माचाडी सड़क मार्ग स्थित डाबला मेव गांव के सरकारी स्कूल के पीछे विधुत की 11 हजार केवी लाइन पर कार्य करते ठेकाकर्मी की झुलसकर मृत्यु हो गयी। जिसकी सूचना पर निगम के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक […]

Google source verification

राजगढ़ (अलवर) कोठीनारायणपुर-माचाडी सड़क मार्ग स्थित डाबला मेव गांव के सरकारी स्कूल के पीछे विधुत की 11 हजार केवी लाइन पर कार्य करते ठेकाकर्मी की झुलसकर मृत्यु हो गयी। जिसकी सूचना पर निगम के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक के शव को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक के साथ कार्य कर रहे ठेकाकर्मी रघुवीर जाटव ने बताया कि डाबला मेव के सरकारी स्कूल के पीछे खेत मे दो पोल टूटे हुए थे। जिन पर सही करने का कार्य कर रहे थे की दो तार काट दिए एवं एक तार को काटते समय विधुत प्रवाह आने से मुकेश मीना करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी झुलसकर मौत हो गयी। विधुत विभाग के एईएन ज्ञानचन्द मीना ने बताया कि पलवा फीडर पर ठेकाकर्मी लाईन पर कार्य कर रहे थे। तभी लाइन पर दुर्घटना हो गयी। कारणों का अभी पता नही लगा है। अभी जांच करेंगे। कोठीनारायणपुर चौकी इंचार्ज रमेश चंद में बताया कि सूचना मिली की गांव डाबला मेव में 11 हजार केवी की विधुत लाइन पर ठेकाकर्मी कार्य कर रहा था। उसी दौरान विधुत प्रवाह आ गया। जिससे उसकी करंट लगने से झुलसकर मृत्यु हो गयी। मृतक मुकेश मीना के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।