
अमेठी. महिला सुरक्षा की बात करने वाली सरकार के दावों की पोल खोल के रख दिया इस गैंगरेप की घटना ने हम इस लिए नहीं कह रहे बल्कि अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र में इंटरमीडियट की छात्रा को गांव के ही दो युवकों ने हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आरोपी दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया तथा छात्रा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली अंतर्गत एक गांव में बीती रात इंटर में पढ़ने वाली छात्रा बाहर शौच के लिए गई थी। छात्रा को जब घर पहुंचने में देर हुई तो परिजन उसे खोजने निकले। रास्ते में छात्रा परिजनों को मिली तो उसने परिजनों को आप बीती बताई। परिजन पीड़ित छात्रा को तत्काल मुसाफिरखाना कोतवाली लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ लिया है और संम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए लड़की को भेजा दिया गया है।