Horoscope 21 May 2025 राशिफल, बुधवार, 21 मई, 2025
मेष-दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
वृषभ-प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं। पैसों का लेनदेन आसानी करें।
मिथुन-सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव। राजनीतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें। परिस्थितियां अनुकूल होगी।
कर्क-आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है।
सिंह-अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्य स्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आएंगी।
कन्या-पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
तुला-जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
वृश्चिक-अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें।
धनु-क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव। वाक्चातुर्य से प्रभावित करेंगे।
मकर-लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा संभव।
कुंभ-भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव। जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।
मीन-व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं। धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी से आप पीछे हैं।
ज्यो. पं चंदन श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
Horoscope 21 May 2025