26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष
Horoscope April 2025 मकर राशि वालों का गड़बड़ा सकता है बजट !
Play video

Horoscope April 2025 मकर राशि वालों का गड़बड़ा सकता है बजट !

Horoscope April 2025 मकर मासिक राशिफल, अप्रेल 2025 (Capricorn) भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए अप्रेल का महीना थोड़ा ज्यादा ही उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में इस माह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए। माह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। किसी विषय को लेकर माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिल पाने से आपका मन थोड़ा दु:खी रहेगा। माह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ जाने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। कुछ अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त पैसा खर्च करने के साथ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। माह के मध्य में आपकी स्थिति थोड़ी सुधरती तो नजर आएगी लेकिन इस दौरान धन आगमन के साथ खर्च में एक बार फिर से वृद्धि होगी। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले रुपयों के लेनदेन और कागज से संबंधी काम को करते समय खूब सावधानी बरतें। कुल मिलाकर नौकरी या कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शनिवार के दिन किसी दिव्यांग व्यक्ति को काले वस्त्र का दान करें। डा. अनीष व्यास, भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक
Google source verification

Horoscope April 2025 मकर मासिक राशिफल, अप्रेल 2025 (Capricorn) भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्लेषक डॉ. अनीष व्यास के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए अप्रेल का महीना थोड़ा ज्यादा ही उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में इस माह आपको जीवन के किसी भी क्षेत्र में कदम आगे बढ़ाने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना चाहिए। माह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है।

Horoscope April 2025