26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धर्म/ज्योतिष
आज का राशिफल, शनिवार, 19 जुलाई, 2025 | Horoscope 19 July 2025 | Rajasthan Patrika
Play video

आज का राशिफल, शनिवार, 19 जुलाई, 2025 | Horoscope 19 July 2025 | Rajasthan Patrika

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 18, 2025

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल।
जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है।

आज के राशिफल में जानिए:

🔸 आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया?

🔸 व्यापार में लाभ होगा या हानि?

🔸 पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी?

🔸 स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण

🔸 कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे?

हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा।
उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

(राशिफल – शनिवार, 19 जुलाई, 2025)

मेष:
निजी जीवन में कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आज पारिवारिक सुख व धन में वृद्धि होगी। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। सामाजिक कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ:
घर-गृहस्थी के कार्यों में व्यस्तता रहेगी। आप संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मिथुन:
दूसरों की जीवनशैली देखकर आप अपना रहन-सहन बदलने की कोशिश करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार से मानसिक संतोष मिलेगा। व्यवसाय की नवीन गतिविधियाँ लाभकारी रहेंगी।

कर्क:
अपने काम करने के तरीकों में सुधार करें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक और मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

सिंह:
दिन अनुकूल रहेगा। आप हमेशा दूसरों के हित के लिए तत्पर रहते हैं, लेकिन आज लोगों से निराशा मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आजीविका में भी वृद्धि होगी।

कन्या:
आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। राजनीति में नए संबंध लाभकारी सिद्ध होंगे। आज आपके कार्य योजनानुसार पूरे होंगे।

तुला:
क्रोध की अधिकता रह सकती है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आप व्यापार पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं—समय रहते संभल जाना आवश्यक है। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर अनावश्यक शंका न करें।

वृश्चिक:
आप अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में जल्दबाज़ी न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन खिन्न रहेगा।

धनु:
व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप सदैव दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। आज अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। आप अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है।

मकर:
आप दूसरों की बातों पर जल्दी विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर किसी नई योजना पर चर्चा संभव है।

कुंभ:
आप अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजनों के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़ों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन:
पारिवारिक सुख और धन में वृद्धि होगी। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास