24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बगरू
सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ
Play video

सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमएचओ

नरैना. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.हंसराज भदालिया बुधवार सुबह 11 बजे नरैना संत दादूदयाल राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ को अस्पताल में कई खामियां मिलीं। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को व्यवस्थाओं में सुधार करने के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरान नरैना पालिका चेयरमैन सावित्री देवी स्वामी व नरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष भंवर माली ने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपा। सीएमएचओ के समक्ष उपजिला अस्पताल में क्रमोन्नत कर 100 बेड की स्वीकृति, स्टाफ क्वार्टर बनवाने, अस्पताल भवन की मरम्मत, लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने व नई 108 एंबुलेंस की उपलब्धता की मांग रखी।