11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच
यहाँ दबंग भाजपा नेता की खुलेआम गुंडागर्दी,दिन दहाड़े घर में घुस कर कर डाली तोड़ फोड़ ! देखें वीडियो…
Play video

यहाँ दबंग भाजपा नेता की खुलेआम गुंडागर्दी,दिन दहाड़े घर में घुस कर कर डाली तोड़ फोड़ ! देखें वीडियो…

खुद को कथित रूप से भाजपा का नेता बताने वाले पवन जायसवाल की गुंडई ने एक बार फिर योगी सरकार की छवि को धूमिल कर दिया।
Google source verification

बहराइच…बता दें कि करीब दो महीने पहले भी इनकी गुंडागर्दी की करतूतें अखबार की सुर्खियाँ बनी थी लेकिन इसके बावजूद सत्ता के रंग में बौखलाए पवन जायसवाल पर तनिक भी फर्क नही पड़ा। आज फिर सोशल मीडिया में पवन का वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वो तोड़फोड़ व हाथापाई करते दिखाई दे रहे हैं।

ये है पूरा मामला…

पूरी घटना रोडवेज के पास मोहल्ला नाजिरपुरा बहराइच की है। कथित भाजपा नेता पवन जायसवाल ने करीब दो महीने पहले अपने घर के पड़ोसी कालिका प्रसाद गुप्ता के घर के बाहर बनाई गई बाउंड्रीवाल का विरोध किया था। इनके इस कृत्य के बाद प्रशासन ने मामला संज्ञान में लिया था जिसके बाद मामला समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया। मामले को महज दो महीने ही बीते थे कि शनिवार को दोबारा पवन जायसवाल ने अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार पर धावा बोल दिया। फिर से पूरी बाउंड्रीवाल को तुड़वा दिया और पीड़ित परिवार के सदस्यों के साथ जमकर मारपीट व अभद्रता की। पता ये भी चला है कि दबंग पवन जायसवाल की इन करतूतों का जब वीडियो बनाया जाने लगा तो उसपर भी विरोध जताते हुए पीड़ित को मारापीटा व मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। पूरी वारदात कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया में वायरल हो गई है।

गौरतलब है कि दो महीने पहले इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट के दखल पर मामले को शान्त करा दिया गया था। लेकिन प्रशासन की पूरी तरह अवहेलना करते हुए शनिवार को पवन जायसवाल ने अनिल जायसवाल, सुनील जायसवाल, मोनू जायसवाल, शंभूनाथ, कुलदीप गुप्ता, आशीष सोनी व अन्य लोगों के साथ अटकोनवा चौराहा स्थित घर पर धावा बोला और तोड़फोड़ करते हुए महिला व बच्चो के साथ अभद्रता की। इस वारदात के बाद पवन जायसवाल से पीड़ित परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है।