30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट

उकवा, हट्टा में कॉलेज तो किरनापुर को नगर पंचायत दर्जा दिए जाने की घोषणा

जनआशीर्वाद यात्रा से सीएम ने जनता से मांगा आशीर्वाद, करोड़ों रुपए की लागत के निर्माण कार्य के लिए किया शिलान्यास, पांच विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करी सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा

Google source verification

बालाघाट. जनता का आशीर्वाद मिला और प्रदेश में सरकार बनी तो उकवा व हट्टा में कॉलेज खोला जाएगा। ग्राम पंचायत किरनापुर को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। किरनापुर विखं के ग्राम मुर्री में अगले शिक्षण सत्र से हाईस्कूल प्रारंभ किया जाएगा। यह घोषणा बुधवार को प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की। सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा दो दिवसीय प्रवास पर बुधवार को बालाघाट जिले में पहुंची है। यह यात्रा सबसे पहले बैहर विधानसभा क्षेत्र के मलाजखंड पहुंची। इसके बाद लांजी। लांजी में सभा के बाद से रोड शो किया गया। यह रोड शो भानेगांव, मर्री से किरनापुर में किया गया। इसके बाद हट्टा से सालेटेका होते हुए देर रात्रि जनआशीर्वाद यात्रा बालाघाट पहुंची। इस दौरान सभी जगह सीएम ने सभा को संबोधित किया।
मलाजखंड में सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया इस क्षेत्र के विधायक ने कभी भी विकास कार्यों के लिए उनसे मुलाकात नहीं की। जिसके कारण यह क्षेत्र विकास में पांच वर्ष पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में अमीर, अमीर होते चला गया जबकि गरीब, गरीब ही रह गया। जबकि भाजपा के शासन काल में गरीबी को हटाने के लिए अभियान चलाया गया है। इसके लिए संबल जैसी योजना लागू की गई है। इसके अलावा शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दुराचारियों को सजा दिलाने कानून का प्रावधान किया गया। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश सरकार की अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बैहर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए फिर से भाजपा को आशीर्वाद देने का आव्हान भी किया। इस अवसर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, संगठन मंत्री केशव भदोरिया, सांसद बोध सिंह भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनुपमा नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष मीना मर्सकोले, पूर्व विधायक भगत सिंह नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
लांजी में सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में कोई एक नेता है। जिसका नेतृत्व चल सके। महाकौशल में जहां कमलनाथ के जिंदाबाद के नारे लगते हैं तो झाबुआ, ग्वालियर में उस क्षेत्र के नेताओं के। इस तरह कांग्रेस अलग-अलग धड़ों में बिखरी पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को ही भुल गई है। हाल ही में जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भोपाल पहुंचे थे, जब बैनर-पोस्टर से दिग्विजय सिंह को गायब कर दिया गया था। जबकि भाजपा में इस तरह का नहीं होता है। इसके अलावा उन्होंने सभी स्थानों में प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से आशीर्वाद मांगा।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लांजी से रोड शो शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भानेगांव, मर्री, किरनापुर, हट्टा, सालेटेका, खुरसोड़ी में जनता से आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने सभाओं को भी संबोधित किया। किरनापुर में ग्राम पंचायत को नगर पंचायत, मुर्री में हाईस्कूल, हट्टा में कॉलेज, खुरसोड़ी में हाईस्कूल खोले जाने की घोषणा की।
आज कटंगी में होगी सभा
सीएम शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा २० सितम्बर को कटंगी पहुंचेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान रात्रि में बालाघाट और वारासिवनी में रोड शो और सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात्रि बालाघाट में विश्राम करेंगे। दूसरे दिन २० सितम्बर को सुबह कटंगी के लिए प्रस्थान करेंगे। कटंगी में सभा को संबोधित करने के बाद वे छिंदवाड़ा जिले के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेसियों को किया गिरफ्तार
इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा के आगमन पर जिले के कांग्रेसी नेताओं ने काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। जिसके चलते सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने युवक कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नितिन भोज, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष दयाल वासनिक सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इन कांग्रेसी नेताओं को दूसरे थाना क्षेत्र में ले जाकर रखा है। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता विशाल बिसेन को पुलिस ने बुधवार की सुबह से ही नजर बंद कर दिया था। जिला प्रवक्ता को बुधवार की सुबह से कहां रखा गया है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली
सीएम शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद के स्वागत के लिए बुधवार को नगर मुख्यालय से भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो ने बाइक रैली निकाली। नगर भ्रमण के बाद भाजपा नेताओं ने गोंदिया रोड पर शहर की सीमा क्षेत्र में सीएम का स्वागत किया।
बालाघाट में योजनाओं का किया बखान
सीएम शिवराज सिंह की जनआशीर्वाद यात्रा बुधवार की रात्रि करीब ९.४५ बजे परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बालाघाट मुख्यालय पहुंची। परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से बालाघाट में प्रवेश करने के दौरान सीएम का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सभा को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार योजनाओं का बखान किया।
बालाघाट में सभा के बाद सीएम की जनआशीर्वाद यात्र वारासिवनी के लिए रवाना होगी। जहां रोड शो के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे।