बलिया. सपा पार्टी व राज्य सभा सांसद नीरज शेखर ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वहीं सीएम योगी को कहा कि इनकी सरकार नहीं चलेगी। बिजली के दर में बढ़ोत्तरी और राज्य सरकार के नितियों के विरोध में नीरज शेखर पूर्व राज्यमंत्री जियायउद्दीन के साथ सपा के वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और एक दिवसीय प्रदर्शन किया। वहीं बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए बीजेपी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
बतादें कि राज्य सभा सासंद नीरज शेखर सपा समर्थकों के साथ एक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि योगी की सरकार नहीं चलेगी। प्रदर्शन करते हुए सैकड़ो समर्थकों के साथ जुलूस लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे । सांसद नीरज शेखर के साथ सपा के कई बड़े नेता भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे । सांसद नीरज शेखर अपने सपा समर्थकों के साथ सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल को जिला अधिकारी के माध्यम से पत्रक देना था कि तभी जिला अधिकारी के तरफ से पत्रक लेने के लिए आने वाले अधिकारी को देर हो गई इसपर सपा सांसद आग बबूला हो गए और जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने धरने पर अपने सहयोगियों के साथ बैठ गए । थोड़ी देर बाद जब नगर मजिस्ट्रेट पहुंचे तो पूर्वमंत्री ने सरकार की नाकामियों को बताने लगे।
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि, सरकार किसान विरोधी है। बिजली के दाम आसमान पर है किसान आत्महत्या हत्या कर रहे हैं, इस सरकार में महिला के सुरक्षा, सम्मान और सिफारिश की बाते होती हैं। चुनावी ड्रामे से सिर्फ़ सत्ता हासिल करके सरकार बनाने तक था भाजपा और इनके नेताओं ने तो नारी का सम्मान किया है न सम्मान करना जानते है ।