
Kargil Vijay Diwas कारगिल विजय दिवस 26 जुलाई को मनाया जाएगा। गुरुर विकासखंड के ग्राम कोचवाही निवासी आर्मी सप्लाई कोर में पदस्थ रहे कैप्टन जगमोहन साहू ने कारगिल युद्ध के कुछ अनसुने किस्से बताए। उन्होंने बताया 3 मई 1999 को जब कारगिल युद्ध शुरू हुआ तो युद्ध के 6 दिन बाद हमारी आर्मी के आर्मी सप्लाई कोर की 45 सदस्य टीम कारगिल पहुंची। युद्ध लड़ रहे जवानों को राशन पहुंचाने का काम करते थे। 60 दिनों तक चले इस युद्ध भारतीय सेना ने अदम्य साहस और शौर्य दिखाकर पाकिस्तानी सेना को हराया था।