25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balod News: तीन वर्षीय मासूम की कब्र से सिर गायब, 3 महीने बाद भी सुराग नहीं, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

Balod News: मासूम प्रिया साहू की कब्र से सिर गायब होने का मामला अब भी रहस्य बना हुआ है। घटना के तीन महीने बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

2 min read
Google source verification

बालोद

image

Love Sonkar

May 25, 2026

Balod News

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव (Phoro Patrika)

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तीन महींने पुराने मामले में अपडेट सामने आया है। पूरी घट्न गुंडरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्दी चौकी के ग्राम माहुद-बी में तीन वर्षीय मासूम प्रिया साहू की कब्र से छेड़छाड़ और सिर गायब होने के मामले में तीन महीने बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया है। जांच में लगातार हो रही देरी और पुलिस की कथित लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Balod News: मासूम बच्ची की कब्र से सिर गायब

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना की शिकायत तत्काल पुलिस को दी गई थी, लेकिन इतने संवेदनशील और गंभीर मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। गांव वालों का कहना है कि मासूम बच्ची की कब्र से सिर गायब होना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली घटना थी, इसके बावजूद जांच की रफ्तार बेहद धीमी रही।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना है कि पुलिस अब तक मामले की तह तक नहीं पहुंच सकी है, जिससे गांव के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब भी वे मामले की जानकारी लेने हल्दी चौकी पहुंचते हैं, तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। इससे लोगों का पुलिस प्रशासन पर भरोसा कमजोर हो रहा है।

चौकी प्रभारी पर धमकाने का आरोप

ग्रामीणों ने हल्दी चौकी प्रभारी लता तिवारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले की प्रगति पूछने पर उन्हें उल्टा धमकाया जाता है और उच्च अधिकारियों तक शिकायत नहीं पहुंचाने का दबाव बनाया जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से चौकी प्रभारी को तत्काल हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि लंबे समय बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाने से ग्रामीणों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।