26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलोदा बाज़ार
Chhattisgarh News: किसान ने बेटे के साथ पिया जहर, इस हाल में पहुंचा अस्पताल, देखें VIDEO
Play video

Chhattisgarh News: किसान ने बेटे के साथ पिया जहर, इस हाल में पहुंचा अस्पताल, देखें VIDEO

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की एक तहसील में बुधवार को एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
Google source verification

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की एक तहसील में बुधवार को एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वह अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर लंबे समय से परेशान था और तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। बार-बार तारीख मिलने से आहत होकर उसने तहसील कार्यालय परिसर में ही जहर खा लिया।

जानें पूरा मामला

मामला बुड़गहन गांव का है। यहां रहने वाले 67 साल के किसान हीरालाल साहू बुधवार को अपने 35 वर्षीय बेटे मालिकराम के साथ तहसील पहुंचे थे। मालिक ने बताया कि गांव में खसरा नंबर 1880 में करीब 52 डिसमिल जमीन उनके दादा के नाम पर दर्ज है। इस जमीन पर किसी और का कब्जा है। अपनी संपत्ति से दूसरों का कब्जा हटवाते हुए खुद काबिज होने के लिए उन्होंने तहसीलदार को आवेदन किया था। बेटे का आरोप है कि तहसीलदार समेत अन्य अफसरों का दूसरे पक्ष की ओर झुकाव अधिक है। इसी वजह से वे लगातार इस मामले में टाल-मटोल की कोशिशें करते रहे।

तंग आकर पिता ने मुख्यमंत्री और मंत्री से शिकायत की थी। बुधवार को उनकी पेशी थे। बेटे के बताए मुताबिक यहां तहसीलदार कुणाल सरवैया ने उसके पिता को सबके सामने ऊंगली दिखाते हुए कहा… तुम हमारी मुख्यमंत्री, मंत्री से शिकायत करते हो। कोई कुछ नहीं करेगा। इस तरह डांटते हुए उन्हें भागने के लिए कहा।