Auto Parts Store Fire: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कटगी इलाके में एक बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है। यहां स्थित रमेश ऑटो पार्ट्स नामक दुकान में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज थी कि करीब तीन घंटे तक लगातार जलती रही। इस दौरान दुकान में रखे ऑटो पार्ट्स का भारी नुकसान हुआ। साथ ही पास के कमरे में रखी नकदी भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर राख हो गई।
Auto Parts Store Fire: आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की जानकारी मिलते ही कसडोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करीब 10 से 15 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।