15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलोदा बाज़ार

गांव में आ धमका दंतैल हाथी: स्कूल की दीवार और सेप्टिक टैंक तोड़ा, फिर… Video वायरल

Baloda Bazar News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के धनसीर गांव में एक दंतैल हाथी आ धमका। इस दौरान हाथी ने हायर सेकंडरी स्कूल के दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के धनसीर गांव में एक दंतैल हाथी आ धमका। इस दौरान हाथी ने हायर सेकंडरी स्कूल के दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके कारण लोगों में भय का माहौल बन गया है।

बता दें कि गांव में हाथी के विचरण का वीडियो भी सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए है। बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर माखनलाल बंजारे ने बताया कि हाथी के आने का स्रोत अभी अज्ञात है। वहीं सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम हाथी पर नजर बनाई हुई है जिससे कोई जनहानि न हो। साथ ही लोगों को हाथी से दूरी बनाये रखने की चेतावनी भी दी है। गांव में विचरण करते हाथी का वीडियो सामने आया है।