28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांसवाड़ा

परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में दावेदारी पर बोले जिलाध्यक्ष- ‘कोई गुटबाजी नहीं, सभी एकजूट होकर बनाएंगे कांग्रेस का बोर्ड’

rajasthan municipal election 2019 : परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए प्रयास शुरू

Google source verification

बांसवाड़ा. नवगठित नगरपालिका परतापुर-गढ़ी में भी निकाय चुनाव सम्पन्न होने के बाद राजनीतिक उठापटक शुरू हो गई है। यहां 25 सीटों पर किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। चुनाव में भाजपा को 11, कांग्रेस को 10 और निर्दलीयों को 4 सीटें मिली है। ऐसी स्थिति में अब दोनों ही दल निर्दलीयों से संर्पक साधने में लगे है। 25 वार्डो के लिए हुए चुनाव में बोर्ड बनाने के लिए कम से कम 13 पार्षद चाहिए। ऐसे में भाजपा को दो एवं कांग्रेस को तीन पार्षद की जरूरत है। दोनों प्रमुख दलों द्वारा बोर्ड बनाने का दावा कर रहे है। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है और नामांकन भी दाखिल करवा दिया है। इधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने दावा किया है कि परतापुर-गढ़ी नगरपालिका में भी कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा। पार्टी के नेताओं में गुटबाजी के सवाल पर जैन ने कहा कि किसी भी तरह की गुटबाजी नहीं है। सभी एकजूट हैं और मिलकर कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

बांसवाड़ा

राजस्थान न्यूज़