8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाराबंकी
यहां उपचुनाव में बीजेपी के इस प्रत्याशी ने ठोंकी ताल, किया जीत का दावा
Play video

यहां उपचुनाव में बीजेपी के इस प्रत्याशी ने ठोंकी ताल, किया जीत का दावा

जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत बंकी के बचे हुए कार्यकाल के लिए 4 मई को यहां उपचुनाव होंगे जबकि छह मई को नतीजे घोषित होंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Neeraj Patel

•

Updated: 7 Apr 2021, 1:01 PM IST

बाराबंकी. जनपद बाराबंकी की नगर पंचायत बंकी में अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से अनूप कुमार ने जैसे ही पर्चा भरा, क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी आचानक तेज हो गई। नामांकन करने के बाद भाजपा उम्मीदवार अनूप कुमार यादव ने विरोधियों को सीधा ललकारते हुए अपनी जीत का दावा ठोंका। अनूप कुमार वाहनों के लंबे काफिले के साथ नामांकन करने तहसील पहुंचे और चुनाव मैदान में उतरे बाकी विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराया। वहीं नामांकन के दौरान तहसील परिसर में अनूप कुमार के सैकड़ों समर्थकों की नारेबाजी की गूंज ने विरोधियों की धड़कनें भी काफी बढ़ा दी हैं। बीजेपी प्रत्याशी अनूप कुमार का कहना है कि वह एक पढ़े-लिखे और योग्य उम्मीदवार हैं। इसलिए धर्म-जाति से ऊपर उठकर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनेगी। जिससे वह चुनाव जीतेंगे और नि:स्वार्थ भाव से भाजपा के सहयोग से जनता की सेवा करेंगे। आपको बता दें कि टाउन एरिया बंकी अध्यक्ष की मौत के करीब नौ महीने के बाद डेढ़ साल के बचे कार्यकाल के लिए होने वाले उपचुनाव में कुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। बचे हुए कार्यकाल के लिए अब 4 मई को यहां उपचुनाव होंगे जबकि छह मई को नतीजे घोषित होंगे।