गढ़ मन्दिर पर भक्तों की रही रेलम-पेल
4 बजे से लगने लगी श्रद्धालुओं की कतारें
7 बजे हुई आरती
बाड़मेर। कोरोना के दौरान सभी धार्मिक स्थल बंद रहे। तीन साल बाद फिर धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की रेलम-पेल देखने को मिल रही है। सोमवार को शुरु हुए शारदीय नवरात्रा के पहले दिन शहर की पहाड़ी स्थित गढ मंदिर पर भक्तों की सुबह 4 बजे से ही कतारें लगने शुरु हो गई। जो कि 12 बजे तक रही। मन्दिर में आरती सुबह 7 बजे पुजारी राहुल शर्मा ने की।
नौ दिवसीय नवरात्र के पहले दिन मातृशक्ति ने जयकारों के साथ गढ़ मन्दिर पर मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गढ मन्दिर पर महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग कतारें बनाई गई। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की भीड अधिक रही। आरती के दौरान महिलाओं व पुरुषों की कतारें बढ़ी। सुबह 4 बजे दर्शन के लिए लगी कतारें 12 बजे तक एक जैसी नजर आई। गढ़ मन्दिर पर पुलिस की व्यवस्था की माकूल रही। साथ ही शहर के मल्लीनाथ छात्रावास के छात्रों ने भी व्यवस्था सहयोग किया। सात बजे आरती की गई।