2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर

Weather Update: पहले इंतजार में निकली रुलाई तो अब बारिश हुई तो आए आसूं

Weather Update:बारिश ने खेतों में पड़ी फसलों को पहुंचाया नुकसान

Google source verification


Weather Update: रिपोर्ट-रामलाल चौधरी समदड़ी पत्रिका. बाड़मेर-बालोतरा क्षेत्र के समदड़ी अंचल में गुरुवार सुबह फसल कटाई के समय अचानक हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में खेतों में पानी भर गया। वहीं मूंग, मोठ, बाजरा, ज्वार व तिल सहित अन्य खरीफ की फसलें भीग कर खराब हो गईं। इससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ। फसलें पानी में जगह-जगह तैर गईं। सुबह सात बजे शुरू हुआ बारिश का क्रम सुबह दस बजे तक जारी रहा। कस्बे सहित कई गांवों में एक घंटे मूसलाधार बरसात हुई। समदड़ी में 25 एमएम बरसात दर्ज की गई। इससे खेतों में पानी का भराव हो गया..

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8o2w6z

डेढ़ महीने बाद बरसात –
डेढ़ महीने तक बारिश नहीं होने से खेतों में खड़ी फसलें जलने के कगार पर पहुंच गईं। किसान जली हुई फसलों को कटाई कर एकत्र करने में लगे हुए थे। कटी हुई फसलें खेतों में पड़ी थी। इस समय हुई तेज बरसात से फसलें भीग गईं। वहीं किसानों की चार महीने की कड़ी मेहनत पर पानी फिर गया
इनका कहना है- गुरुवार को डेढ़ घंटे तक मूसलाधार बरसात होने से खेतों में खड़ी खरीफ की फसलें पानी में भीग गईं। इससे किसानों को नुकसान हुआ।- तेजाराम, किसान, मजल।
बरसात न होने से फसलें पहले से ही जल गई थीं। किसान जली हुई फसलें एकत्र करने में लगे थे। इस समय हुई तेज बरसात से रही सही फसल भी खराब हो गई। सरकार किसानों को मुआवजा दे।-पोकरराम, किसान, समदड़ी।

गांवों में बरसात के समाचार हैं। बरसात से कहां फसलों को नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। – हनवंतसिंह देवड़ा, तहसीलदार समदड़ी।