5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

बस पलटने से 26 सवारियां घायल, 12 को किया जयपुर रैफर

इलाके से गुजर रहे दौसा - जमवारामगढ़ रोड पर नेवर से जयपुर जा रही करीब 50 सवा​रियों से भरी बस खवारानीजी गांव के पास पलट गई।

Google source verification

– बस में थी 50 से अ​धिक सवारियां

बूज-मानोता. इलाके से गुजर रहे दौसा – जमवारामगढ़ रोड पर नेवर से जयपुर जा रही करीब 50 सवा​रियों से भरी बस खवारानीजी गांव के पास पलट गई। बस में मौजूद सवारियों में से करीब 26 बस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सहायता जमवारामगढ़ उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से गम्भीर रूप से घायल 12 सवारियों को जयपुर रैफर कर दिया गया। बस पलटते वक्त सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। वहां मौजूद लोगों ने सवारियों को बाहर निकाला। सूचना पर जमवारामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।