26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
रायल्टी विवाद में हुई मारपीट में घायल व्य​क्ति की मौत
Play video

रायल्टी विवाद में हुई मारपीट में घायल व्य​क्ति की मौत

चंदवाजी @ पत्रिका. चंदवाजी थाना क्षेत्र के चक मनोहरपुर में रॉयल्टी कमर्चारी व ग्रामीणों में झगड़े में मारपीट में गंभीर घायल हुए रतनपुरा निवासी विकास जाट की उपचार के दौरान  मौत के बाद मामला गरमा गया। घटना के तीन दिन  मारपीट के आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर। मौके पर जमवारामगढ़ विधायक महेन्द्रपाल मीणा, गठवाड़ी सरपंच बाबूलाल मीणा, पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे निम्स अस्पताल की मोर्चरी के आगे पहुंच गए। शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय हरिप्रसाद सोमानी, एएसपी हाईवे नीलकमल मीणा, जमवारामगढ़ सीओ प्रदीप गोयल व नेताओं के बीच वार्ता चल रही है। वहीं अस्पताल परिसर पर भारी पुलिस बल तैनात है।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़