बस्सी. जमवारामगढ़ @ पत्रिका. भाजपा व आरएसएस देश में झूंठ व नफरत फैलाने की मशीनें है। भाजपा आरएसएस को ढाल बना कर झूंठ व नफ़रत की राजनीति कर के धार्मिक भावनाएं भड़काने के साथ जातिवाद करके सत्ता में आने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस का मजबूत कार्यकर्ता इस बार भाजपा की झूंठ की राजनीति नहीं चलने देगा। गुरुवार को जमवारामगढ़ उपखण्ड कार्यालय के समीप विधायक गोपाल मीना के फार्महाउस पर विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा नें यह बात कही।
डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में अगले दो माह तक कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर केंद्र सरकार की विफलताओं व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। प्रत्येक माह में एक दिन विधायक व अन्य पदाधिकारी विधानसभा में 15 किलोमीटर पैदल चल कर जन सुनवाई करेंगे। हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बाद प्रदेश से भाजपा भाग खड़ी होगी।
भाजपा ग़रीबी, मंहगाई, बेरोज़गारी व मुद्दों की बात नहीं करती है। भाजपा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, श्मशान, क्रबिस्तान व धर्म की बात करके माहोल खराब करने का प्रयास कर रही है। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की जरूरत है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा की हालत खस्ता हो गई है। पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बन रहा है। कांग्रेस संसद से लेकर सड़क देशवासियों की आवाज को उठा रही है। विधायक गोपाल मीना ने विधानसभा क्षेत्र मे चल रहे कार्यों व कराए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी देने के साथ कार्यकर्ताओं से चुनाव में मजूबूती से जुटने का आह्वान किया। इसी प्रकार बससी विधानसभा में भी विधायक लक्ष्मण मीना के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत हुई है।
कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी,उप जिला प्रमुख मोहन डागर,प्रधान रामफूल गुर्जर,प्रधान आंधी मानसी मीना ने सम्बोधित किया।
भाजपा में आपस में सिर फुटव्वल।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर आपस मे ज़ोरदार सिर फुटव्वल चल रही है। सब मुख्यमंत्री बनना चाहते है। आपस में एक दूसरे निपटाने में लगे है। आपस मे लड़ रहे है। कांग्रेस सरकार ने इतने काम किए है कि भाजपा सरकार के विरूद्ध कोई आंदोलन खड़ा नही कर पायी।
जयपुर ग्रामीण सांसद छुईमुई की तरह।
प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने कहा कि प्रदेश के 25 के 25 सांसद संसद में राज्य के मुद्दे नही उठाते है। जयपुर ग्रामीण सांसद छुईमुई के पेड की तरह है। जो कभी कभार ही नजर आते है। हालांकि सांसद गणतंत्र दिवस के दिन विधानसभा क्षेत्र के नायला व रायसर में थे।
भाजपा ईडी,सीबीआई व इनकम टैक्स का रही है दुरुपयोग
भाजपा की केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसी ईडी,सीबीआई व इनकम टेक्स का दुरूपयोग कर रही है। विपक्षी पार्टियों को डराने व धमकाने के लिए इनका जमकर दुरपयोग किया जा रहा है। जिससे पुरे देश में डर व भय का माहोल है।
पेपरलीक की एक्सीडेंट से तुलना
डोटासरा ने प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के पेपरलीक की घटनाओं की तुलना एक्सीडेंट से करते हुए कहा कि वाहन चलता है तो एक्सीडेंट्स भी हो ही जाते हैं। परीक्षाओं के पेपरलीक भी हो जाते है। जैसे परीक्षाए रोज़ ही होती है।