बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण इलाके के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखण्ड इलाके में मंगलवार रात को मौसम का मिजाज बदलने से बरसात के दौरान तेज हवा चलने से रबी की फसल आड़ी पड़ गई। फसल आड़ी पड़ने से फसलों में नुकसान की आशंका है। बस्सी इलाके में बुधवार को भी बादल छाए रहे।
जानकारी के अनुसार बस्सी मुख्यालय पर मंगलवार शाम से ही मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था। देर शाम करीब साढ़े आठ बजे बरसात के साथ ही तेज गति में अंधड़ भी आया। अंधड़ में ग्रामीण इलाके में गेहूूूं, जाै व सरसों की फसल आड़ी पड़ गई। फसल आड़ी पड़ने से काफी नुकसान की आशंका है। इधर सरसों की फसल की कई जगह कटाई भी चल रही है।
रात को बरसात से सरसों की फसल भीग गई।अमृत बन बरसी मावठ
जयपुर ग्रामीण के बस्सी उपखण्ड इलाके में रात को आई बरसात से किसानों की रबी की फसलों में मावठ अमृत बन कर बरसी। हालांकि फसल आड़ी गिरने से नुकसान तो हुआ, लेकिन इससे अधिक फायदा भी हुआ। बरसात से किसानों को एक पानी की बचत हो गई। पिछले दिनों भी यहां अच्छी बारिश होने से किसानों की फसलों में फायदा हुआ था।