30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी
जिला परिषद सीईओ ने किया भवन का निरीक्षण, अन्नपूर्णा रसोई में चखा खाना
Play video

जिला परिषद सीईओ ने किया भवन का निरीक्षण, अन्नपूर्णा रसोई में चखा खाना

जयपुर जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने सोमवार को तूंगा पंचायत समिति के निर्माणाधीन पंचायत समिति भवन, अन्नपूर्णा रसोई व ग्राम पंचायत नगराजपुरा में नर्सरी का निरीक्षण किया।

Google source verification

बस्सी. जयपुर जिला परिषद सीईओ प्रतिभा वर्मा ने सोमवार को तूंगा पंचायत समिति के निर्माणाधीन पंचायत समिति भवन, अन्नपूर्णा रसोई व ग्राम पंचायत नगराजपुरा में नर्सरी का निरीक्षण किया।

उनके साथ पंचायत समिति विकास अधिकारी हेमलता महावर, पंचायत समिति तूंगा प्रधान कृष्ण अवतार मीणा व सहायक अ​भियंता ओमप्रकाश गुप्ता भी मौजूद थे।

विकास अ​धिकारी ने सहायक अ​भियंता एवं संवेदक को शीघ्र ही पंचायत समिति भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस पर संवेदक ने इस भवन का निर्माण कार्य दो महीने में पूरा करने का आश्वासन दिया। जिला परिषद सीईओ ने एईएन व संवेदक को निर्देश दिए ​कि इस भवन के निर्माण में किसी भी प्रकार की खामी व तकनीकी कमी बर्दास्त नहीं होगी।

इसके बाद उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण करते हुए वहां दिए जाने वाले भोजन की भी बारीकी से जांच की। इसके बाद में उन्होंने ग्राम पंचायत नगराजपुरा में नर्सरी का भी निरीक्षण किया।