
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के बस्सी उपखण्ड इलाके के बांसखोह कस्बे के समीप अरावली पर्वत श्रंखला की पहाड़ी में विख्यातनईनाथ महादेव मेले में शनिवार को करीब आठ लाख श्नद्धालूओं के जुटने की उम्मीद है। यहां हर वर्ष सावन के महीने की चर्तुदशमी पर आयोजित होने वाले मेले में जयपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर सहित प्रदेश के कौने – कौने से लाखों की तादात में श्रद्धालुओं की भीड़उमड़ती है। यहां के भक्तों का कहना है कि नईनाथ महादेव के हर वर्ष लगने वाले इस मेले में लाखों की तादात में लोग आते हैं। इस अवसर पर यहां पर भजन संध्या, मीणा ढांचा गीत सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं।इधर मेले में शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी चाक चौबंद है।
कावडि़यों की मची धूम…
नईनाथ महादेव मंदिर पर सावन के महीने में वैसे तो सोमवार को कावडि़यों की धूम रहती है, लेकिन सावन के महीने में कहीं से कावडि़एकावड़ यात्रा लेकर आ रहे हैं तो कहीं से पदयात्राएं आ रही है। यहां पर श्रावण व भाद्रपद के महीने में प्रतिदनसवामणियों की भी धूम रहती है।