– हाईटेंशन लाइन खींचने का विरोध कर रहे हैं किसान
बस्सी. ब्यावर से दौसा जा रही 765 केवी हाई टेंशन लाइन खींचने के विरोध को लेकर चाकसू थाना इलाके के कादेड़ा में किसानों एवं आमजन ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कई किसान बिजली की इस लाइन के टावर पर चढ़ गए और आत्महत्या की धमकी दी।
आत्महत्या की धमकी दी। किसान मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि उनकी भूमि में डिस्काॅम ने खम्भेगाड़ दिए और हाईटेंशन लाइन खींची जा रही है, लेकिन अब उनको मुआवजा नहीं दिया गया है। किसानों का आरोप है कि लाइन खींचने के दौरान फसलों पर चले ट्रैक्टर- ट्रॉली चला दिए, इससे उनकी फसल बर्बाद हो गई। इधर प्रशासनिक एवं डिस्कॉम से जुड़ेअधिकारी वार्ता कर रहे हैं।