28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
राजस्थान के कानोता बांध में एक दोस्त को बचाने के लिए पांच डूबे, देर रात तक शवों की तलाश
Play video

राजस्थान के कानोता बांध में एक दोस्त को बचाने के लिए पांच डूबे, देर रात तक शवों की तलाश

कानोता बांध की रपट पर रविवार शाम 6 बजे नहाते समय एक दोस्त फिसलकर गहरे पानी में चला गया, उसे बचाने के दौरान 5 दोस्त डूब गए।
Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Aug 11, 2024

राजस्थान में जयपुर शहर के पास ही बने कानोता बांध की रपट पर रविवार शाम 6 बजे नहाते समय एक दोस्त फिसलकर गहरे पानी में चला गया, उसे बचाने के दौरान 5 दोस्त डूब गए। जिस दोस्त को बचाने पांचों युवक बांध में कूदे उसे जिंदा निकाल लिया गया, लेकिन देर रात तक पांचों युवकों का पता नहीं चला। मौके पर पुलिस, सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में जुटी रही। बस्सी एसीपी मुकेश चौधरी ने बताया कि 6 जनों के बांध में डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया गया।

बांध में पिकनिक मनाने आए थे
राज बृजवासी पुत्र संजय बृजवासी निवासी शास्त्री नगर अपने दोस्त हर्ष नागौरा पुत्र रमेश निवासी शास्त्री नगर, विनय मीणा पुत्र महावीर मीणा निवासी दादी का फाटक, विवेक माहौर, अजय माहौर निवासी शास्त्री नगर व हरकेश मीणा निवासी नाई की थड़ी कानोता बांध में पिकनिक मनाने आए थे। बांध की रपट पर नहाते समय राज बृजवासी पैर फिसलने से बांध के पानी में चला गया। उसे डूबता देख पांचों दोस्त बचाने के लिए एक के बाद एक बांध में कूद गए, लेकिन राज को रपट पर नहा रहे दूसरे लोगों ने बचा लिया, जबकि पांचों दोस्त गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर कानोता पुलिस व बचाव के लिए रेस्क्यू टीमें पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

बांध पर सुरक्षा व बचाव के नाम पर कुछ नहीं
कानोता बांध पर सुरक्षा व बचाव के नाम पर कोई इंतजाम नहीं है। यहां दीवार पर चेतावनी लिखकर ​पुलिस व प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रखी है। जबकि बारिश के दौरान इस रपट पर हादसों की आशंका रहती है। कानोता बांध में चार दिन पहले भी 2 जने डूब गए थे, मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालकर सीपीआर दी, जिस पर उनकी जान बची थी।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़