
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर जिले के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढउपखण्ड इलाकों में दिनों – दिन कोहरे का असर बढ़ता जा रहा है, इससे सर्दी भी जोर पकड़ रही है। सोमवार तड़के से छाए कोहरे का असर दोपहर 12 बजे तक रहा। जयपुर – आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोहरे में स्पस्ट दिखाई नहीं देने के कारण रैंग- रैंग कर चल रहे थे। इधर सर्दी का असर भी बढ़ता ही जा रहा है। कोहरे के चलते लोगों का जन जीवन अस्त- व्यस्त नजर आ रहा है।