26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
मण्डी में बरसात से बचाने के लिए तिरपालों से ढंकनी पड़ी जिंस
Play video

मण्डी में बरसात से बचाने के लिए तिरपालों से ढंकनी पड़ी जिंस

जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। मण्डी में जिंसों को भीगने से बचाने के लिए जिंसों को तिरपालों से ढंकना पड़ा। रात से छाए बादलों के बीच सुबह होते ही रिमझिम बरसात का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। आकाश में बादल इस कदर छाए रहे कि सूर्यदेव भगवान ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए।
Google source verification

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के बस्सी, चाकसू एवं जमवारामगढ़ उपखण्ड क्षेत्रों में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। मण्डी में जिंसों को भीगने से बचाने के लिए जिंसों को तिरपालों से ढंकना पड़ा। रात से छाए बादलों के बीच सुबह होते ही रिमझिम बरसात का दौर शुरू हो गया, जो दिनभर रुक-रुक कर जारी रहा। आकाश में बादल इस कदर छाए रहे कि सूर्यदेव भगवान ने पूरे दिन दर्शन नहीं दिए। सर्द हवाओं के बीच लोगों ने सर्दी का अहसास किया और गर्म कपड़ों की तलाश बढ़ गई।

बरसात के साथ तापमान में गिरावट आने से खेतों में रबी फसलों के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मावठ किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों में बोई गई चना, सरसों व जौ की फसलों को इससे भरपूर नमी मिलेगी। वहीं तापमान गिरने से गेहूं की बुवाई का कार्य भी तेजी पकड़ चुका है। किसान अब फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

इधर, मौसम में आई ठंडक से बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है। बस्सी, चाकसू व जमवारामगढ़ कस्बों के बाजारों में ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर और कम्बल की खरीदारी कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़