5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

रोडवेज की टक्कर से बालिका की मौत, पदयात्रियों ने फूंकी बस, जयपुर-कोटा हाईवे पर लगाया जाम

पदयात्रियों किया जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम

Google source verification

बस्सी. जयपुर ग्रामीण के चाकसू बायपास पर बस्सी के रूपपुरा-खतैपुरा से शीतला माता के लिए जा रही पदयात्रा में शामिल 13 वर्षीय एक बालिका को रोडवेज ने कुचल दिया। बालिका की मौत के बाद आक्रोशित पदयात्रियों ने जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। आक्रोशित पदयात्रियों ने उस रोडवेज बस को आग के हवाले कर दिया,जिसने बालिका को कुचल दिया। मौके पर पदयात्रियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। मौके पर कुछ देर बाद पुलिस बल भी पहुंच गया। लेकिन तब तक रोडवेज बस धूं- धूं कर जल गई।

सरकारी नौकरी की मांग……
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व आर्थिक मुआवजा देने की मांग को लेकर परिजन समेत पदयात्री शव के साथ धरने पर बैठे रहे। सूचना पर चाकसू एसीपी केके अवस्थी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार अजीत बुंदेला, शिवदासपुरा थानाप्रभारी हरिपाल सिंह सहित चाकसू पुलिस का जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।

bus_accident_chaksu.jpg