6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बस्सी

पेयजल टंकी के निर्माण के दौरान सीढ़ियां ढही, मजदूर घायल

शाहपुरा के जवानपुरा में भाबरू पुलिस ने पहुंचकर ली जानकारी

Google source verification

बस्सी

image

Vinod Sharma

Apr 02, 2023

शाहपुरा (जयपुर)। जवानपुरा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन योजना के तहत बन रही टंकी के निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को अचानक से सीढियां ढह गई। जिससे वहां कार्य कर रहा एक मजदूर नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने घायल मजदूर को शाहपुरा के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वार्डपंच गिर्राज सिंह, कृष्ण सिंह शेखावत, कन्हैयालाल आदि लोगों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब 1.41 करोड़ की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। टंकी की सीढि़या बनाई जा रही थी कि अचानक सुबह करीब 9 बजे सीढि़या ढह गई। जिससे वहां काम करने के लिए चढ़े बरेली उत्तरप्रदेश निवासी कैलाशचंद नीचे गिर गया। साथी मजदूरों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

पेयजल टंकी के निर्माण के दौरान सीढ़ियां ढही, मजदूर घायल

ग्रामीणों ने लगाया आरोप….
लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि टंकी निर्माण कार्य में गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं कर रहा है। हल्की निर्माण सामग्री काम में ली जा रही है, जिससे यह हादसा हुआ है। भाबरू थाना पुलिस से मेवाराम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। सूचना मिलने पर जलदाय विभाग जेईएन ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। घायल को शाहपुरा के राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार कर छुट्टी दे दी गई। जिस पर साथी मजदूरों ने राहत की सांस ली। (कासं)

इनका कहना है….
जवानपुरा में टंकी की सीढ़ियां की शटरिंग हटने से एक मजदूर गिर कर घायल हो गया था। जिसके ज्यादा गंभीर चोट नहीं लगी। जेईएन को मौका रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए है।
–विनोद सैनी, एईएन जलदाय विभाग विराटनगर