27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
पानी के लिए स्टेट हाइवे जाम, बर्तन लहरा कर किया विरोध प्रदर्शन
Play video

पानी के लिए स्टेट हाइवे जाम, बर्तन लहरा कर किया विरोध प्रदर्शन

कोटखावदा. हरिपुरा @ पत्रिका. इलाके की ग्राम पंचायत रूपाहेड़ी में पिछले कई दिनों से जारी पेयजल संकट से परेशानी होकर शुक्रवार सुबह 11 बजे ग्रामीणों ने दौसा- चाकसू सड़क मार्ग जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार इलाके की ग्राम पंचायत रूपाहेड़ी ग्राम पंचायत में पिछले कई दिनों से पीने का पानी ​नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार बीलसपुर व जन स्वास्थ्य विभाग के ​अ​धिकारियों को अवगत करा दी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। पेयजल से परेशान लोगों ने सुबह 11 बजे बस स्टैण्ड पर दौसा – चाकसू सड़क मार्ग पर विरोध प्रदर्शन जाम लगा दिया।

महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए खाली बर्तन भी लहराए। बाद में पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गई। कोटखावदा नायब तहसीलदार , बीसलपुर व जलदाय विभाग के सहायक अ​भियंता, मौके पर पहुंच गए और शीघ्र ही समस्या समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जाम के दौरान स्टेट हाइवे पर वाहनों की कतार लग गई।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़