26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस्सी
अतिक्रमण कर रामगढ़ बांध की नहर को बना दिया नाला
Play video

अतिक्रमण कर रामगढ़ बांध की नहर को बना दिया नाला

– 150 फीट चौड़ी नहर पर कर लिया लोगों ने जगह – जगह अतिक्रमण

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर जिले के जमवारामगढ़ बांध से निकल कर दौसा जिला मुख्यालय के गेटोलाव बांध जाने वाली डेढ़ सौ फीट चौड़ी मुख्य नहर एवं माइनर नहरों को लोगों ने जगह – जगह अतिक्रमण कर नाला बना दिया है।

हालांकि जल संसाधन विभाग ने 2005 को इस नहर को डी- कमाण्डघो​षित कर दिया, फिर भी समय का कोई पता नहीं है, यदि कभी भारी बरसात हो जाए और रामगढ़ बांध ओवर फ्लो हो जाए तो पानी तो नहर से ही बहेगा।

जानकारी के अनुसार जमवारामगढ़ बांध में जब पानी की आवक खूब होती थी और पानी ओवर फ्लो होकर बहता ​नहर में होकर बहता था तो बांध से दौसा तक का करीब 60 किलोमीटर का हिस्सा पंजाब- हरियाणा की तरह आबाद था, लेकिन अब इस नहर पर दौसा जिला मुख्यालय पर तो कॉलोनियां बस गई।

वहीं ग्रामीण इलाके में तो लोगों ने इसको खेतों में ही मिला लिया। कई जगह तो इसको लोगों ने पाट दिया। यह नहर रामगढ़ बांध से जमवारामगढ़ होती हुई दौसा के लिए आ रही है।

बड़ी खबरें

View All

बस्सी

राजस्थान न्यूज़