
बस्सी @ पत्रिका. जयपुर ग्रामीण के चाकसू उपखण्ड इलाके के कादेड़ा बांध में बरसात का पानी आने से रिसाव होने से पानी बहना शुरू हो गया। आठ फीट की भराव क्षमता वाले इस बांध में एक दिन में ही पांच फीट पानी की आवक हो गई। बांध में रिसाव से काफी मात्रा में पानी निकलना शुरू हो गया। सूचना पर प्रशासन में हड़कम्प मच गया। प्रशासन ने रिसाव को बंद करने के लिए एलएनटी एवं जेसीबी मशीने लगा दी, लेकिन देर शाम तक करीब सात घंटे के प्रयास के बाद भी रिसाव की स्थान नहीं मिल पाया।