बांसखोह (बस्सी ) @ पत्रिका. थाना इलाके से गुजर रहे तूंगा- दौसा एमडीआर सड़क मार्ग पर बस्सी के भटेरी के ग्रामीणों ने पानी निकासी नहीं होने से नाराज होकर करीब दो घंटे तक जाम लगाया, इससे वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस प्रशासन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के ग्रामीणों को पाइप लगाकर पानी निकासी का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम खोला ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दौसा – तूंगा सड़क मार्ग पर बस्सी उपखण्ड इलाके का भटेरी गांव पड़ता है। बरसात के मौसम में इस सड़क मार्ग पर कस्बे में पानी भर जाता है।
इससे एक ओर से दूसरी ओर आवागमन करने में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मांग को लेकर सुबह ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक सड़क मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने एक महीने में पाइप लगा कर पानी निकासी करने का आश्वासन दिया, इसके बाद में ग्रामीणों ने जाम खोला।